फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Complete boycott of work, sanitation workers raised their voice

Kurukshetra News: काम का पूरी तरह बहिष्कार, सफाईकर्मियों ने बुलंद की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Complete boycott of work, sanitation workers raised their voice
कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने दिनभर नारेबाजी कर नगरपरिषद कार्यालय के बाहर रोष जताया और काम का पूरी तरह से बहिष्कार रखा, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा। शहर में कई जगहों पर नालियां ओवरफ्लो हो गईं तो कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे नजर आए, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल पर उतरे कर्मियों ने एलान किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव मांगें राम तिगरा ने बताया कि प्रशासन जब तक प्रशासन की ओर से नगर परिषद के कर्मचारियों को समान काम समान वेतन के बकाया एरियर और एलटीसी का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही बैठक के लिए नहीं बुलाया गया तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं हड़ताल को समर्थन कर रहे सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चार फरवरी को रोहतक में आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सभी कर्मचारियों के हकों की आवाज उठाई जाएंगी। इस मौके पर सागर कुमार, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, मीरा देवी, सुमन, रामधारी, जुम्मन सिंह, सुरेंद्र कुमार, विकास, सुरेश कुमार, जसबीर सिंह के साथ-साथ सैकड़ों महिला और पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहगीरों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शास्त्री मार्किट, दर्रा खेड़ा, गऊशाला बाजार सहित कई अन्य जगहों पर कूड़े के ढेर लग गए है, जिससे कि लोगों को वहां से गुजरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर सफाई न होने के चलते नालियों में पानी भर गया है, जिससे सड़कों से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही हैं।





मांगे नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन : सुभाष गुंस्सर
नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष गुंस्सर का कहना है कि जब तक सफाई कर्मियों की मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा चार फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में सभी सफाई कर्मी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सोमवार को नगरपरिषद के सभी कार्यालयों को बंद किया जाएगा।






सफाई कर्मियों की मांगे
-बढ़ी हुई पे का एरियर व एलटीसी
-गुलराइजेशन की नीति को लागू किया जाए
-पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए
-कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए
-खाली पदों पर पक्की भर्ती की जाए
-आरक्षित वर्ग के बैकलॉग को पूरा करना
-हरियाणा का अलग वेतन आयोग गठित करने
-सरकारी विभागों में निजीकरण बंद करने
-कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने

कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed