फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Competitions for school students will be held in 4 groups for Children's Day: DC

बाल दिवस के लिए 4 ग्रुपों में होगी स्कूली विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Competitions for school students will be held in 4 groups for Children's Day: DC
कुरुक्षेत्र। बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं 14 से 17 अक्तूबर तक जिला परिषद भवन में आयोजित करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए स्कूली विद्यार्थियों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ग्रुप एक में कक्षा एक से पांचवीं के विद्यार्थी, ग्रुप दो में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थी, ग्रुप तीन में कक्षा नौ और कक्षा 10 के विद्यार्थी और ग्रुप चार में कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। पहले दिन 14 अक्तूबर को सभी ग्रुपों के लिए ग्रुप डांस, ग्रुप एक के लिए कार्ड मेकिंग, ग्रुप दो के लिए कैंडल मेकिंग, ग्रुप तीन व चार के लिए थाली पूजन, कलश डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 15 अक्तूबर को सभी ग्रुपों के लिए सोलो डांस, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप एक व दो के लिए क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। तीसरे दिन 16 को ग्रुप दो व ग्रुप तीन के लिए ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप एक व दो के लिए बेस्ट ड्रामेबाज, ग्रुप दो, तीन व चार के लिए क्विज प्रतियोगिता, सोलो सांग प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतिम दिन 17 अक्तूबर को ग्रुप तीन व चार के लिए डिक्लेमेशन कांटेस्ट प्रतियोगिता होगी। ग्रुप एक व दो के लिए हिंदी व अंग्रेजी की लेखन प्रतियोगिता, ग्रुप चार के लिए वन एक्ट प्ले, ग्रुप एक के लिए फैंसी ड्रेस, ग्रुप तीन के लिए फन गेम और ग्रुप दो, तीन व चार के लिए सोलो क्लासिक डांस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed