फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Competition among students for admission to one seat in KU

केयू में एक-एक सीट पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों में होड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Competition among students for admission to one seat in KU
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 171 पाठ्यक्रमों की 6,713 सीटों पर पहले सप्ताह में ही कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। यूटीडी के यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में अब तक 1704 और आईआईएचएस (यूनिवर्सिटी कॉलेज) के यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 1322 आवेदन आ चुके हैं। शुरुआती दिनों में पीजी के मुकाबले यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने में विद्यार्थी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं और कई पाठ्यक्रमों में सीट के मुकाबले दोगुना आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का कहना है कि इस सत्र में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के बीच एक-एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, हालांकि कुछ पाठ्यक्रमों में 80 से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी दाखिला मिलने की आस है। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में बीए सामान्य की 280 सीट पर 431, बीकॉम की 120 सीट पर 274, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 283 और बीसीए के लिए 112 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा यूजी कोर्स के लिए 31 अगस्त तक, पीजी कोर्स के लिए 16 सितंबर तक और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए 5 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके साथ-साथ निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ-साथ अन्य दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस सत्र की एक अक्तूबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

स्वाति वर्मा ने कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके पश्चात स्वाति ने बीए की पढ़ाई करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वह बीए की पढ़ाई करने के साथ-साथ कोचिंग लेकर आईएएस की तैयारी करना चाहती है। स्वाति बताती है कि वह केयू कैंपस में दाखिला लेने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू में दाखिला लेने की इच्छुक छात्रा मुस्कान ने बताया कि नॉन मेडिकल से 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है। अब वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएससी नॉन मेडिकल की पढ़ाई पूरी करना चाहती है। हालांकि वह अपना भविष्य एयर फोर्स में फाइटर पायलट के रूप में देख रही है। मुस्कान ने बताया कि पोर्टल पर उन्होंने कई बार आवेदन किया, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते आवेदन की फीस जमा नहीं हो रही।
छात्रा तमन्य का कहना है कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण करने का उनका सपना रहा है। इस बार कॉमर्स में 88.8 प्रतिशत अंक के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है। तमन्य कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई करना चाहती है। तमन्य ने आवेदन भी कर दिया है और उन्हें उम्मीद है कि वह विवि कैंपस में पढ़ाई करेगीं।

यूजी और एकीकृत प्रोग्राम में दाखिले के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडॉटएसीडॉटइन के माध्यम से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीए मास कम्युनिकेशन, बीएससी (ग्राफिक्स और एनिमेशन), बीएससी (मल्टीमीडिया), बीएससी (मुद्रण और पैकेजिंग टेक्नोलॉजी), बीबीए (ऑनर्स), एमबीए 5 वर्ष, इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, बेचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग प्रौद्योगिकी (बीएचएम और सीटी), बेचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए), मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (एमपीए) (ऑनर्स) 5 वर्ष, एकीकृत कार्यक्रम, बीएएलएलबी (ऑनर्स) 5 वर्ष, एकीकृत कार्यक्रम और एमटेक (एप्लाइड जियोलॉजी) 5 वर्ष एकीकृत कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार 31 अगस्त रात्रि 23:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। लोकसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इन कोर्स में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट 6 सितंबर को सुबह 10 बजे लगेगी, जिसके बाद चयनित विद्यार्थी 8 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। बची हुई सीटों के लिए दूसरी लिस्ट 10 सितंबर को प्रात: 10 बजे लगेगी, चयनित विद्यार्थी 14 सितंबर रात्रि 23:59 तक फीस जमा करवा सकते। इसके पश्चात बची हुई सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 16 सितंबर को लगेगी और चयनित विद्यार्थी 20 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते, अंतिम लिस्ट 28 सितंबर को लगाई जाएगी व चयनित विद्यार्थी 30 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed