{"_id":"611ea96e8ebc3e79ee4ea81f","slug":"competition-among-students-for-admission-to-1580-seats-in-26-courses-of-iihs-kurukshetra-news-knl80444181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों की 1580 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों में होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों की 1580 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों में होड़
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (यूनिवर्सिटी कॉलेज) में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिला लेने का इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों की 1580 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इस बार पहली बार आईआईएचएस में यूजी टू पीजी स्कीम के तहत यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यहां शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थी राजनीति शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक, पुलिस न्यायिक, क्रीड़ा, शोध क्षेत्र, पत्रकारिता व सिनेमा जगत सहित अन्य विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा परचम फहरा रहे हैं।
इस यूनिवर्सिटी कॉलेज के होनहार छात्र रहे सीता राम पांचाल अभिनय क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। राजनीति के क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, क्रीड़ा क्षेत्र में अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह, इसी कॉलेज की पूर्व छात्रा रही प्रोफेसर रीटा आज इसी शिक्षण संस्थान में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग में डॉ. विवेक चावला, अंग्रेजी में डॉ. अनुपमा चौहान, वीरेंद्र खटकड़, प्राध्यापक के पद पर आसीन है, डॉ. अश्विनी मित्तल, एसोसिएट प्रोफेसर सहित इनके अलावा काफी विद्यार्थी चिकित्सा सहित अनगिनत विद्यार्थी देश विदेश में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च पदों पर सेवारत हैं।
सुविधाएं
भूगोल लैब
बायोटेक्नोलॉजी लैब
होम साइंस लैब
कंप्यूटर लैब
गर्ल्स कॉमन रूम
भौतिकी लैब
रसायन लैबबाक्सइंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीट
कोर्स सीट
बीए सामान्य------------------------------280
बीए वोकेशनल----------------------------30
बीए ऑनर्स-------------------------------120
बीएससी नॉन मेडिकल----------------------320
बीएससी मेडिकल-------------------------120
बीएससी होम साइंस------------------------40
बीकॉम सामान्य---------------------------120
बीटीएम---------------------------------45
बीसीए----------------------------------40
इंटीग्रेटेड कोर्स---------------------------------------सीट
एमएससी इंजीनियरिंग फिजिक्स---------------------------20
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी-------------------------------20
एमएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स----------------------------20
एडमिशन शेड्यूल यूजी एंड इंटीग्रेटेड कोर्स
लिस्ट--------------तारीख--------------------फीस का भुगतान
पहली लिस्ट------ 07 सितंबर------------------10 सितंबर तक
दूसरी लिस्ट-------14 सितंबर------------------17 सितंबर तक
तीसरी लिस्ट------21 सितंबर------------------23 सितंबर तक
अंतिम लिस्ट------01 अक्तूबर------------------05 अक्तूबर तक
नोट:- 24 सितंबर को रिक्त रही सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके पश्चात 26 सितंबर तक विद्यार्थी को अपनी उपस्थित दर्ज करानी होगी। इसके पश्चात एक अक्तूबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने वाला एकमात्र विभाग है आईआईएचएस : डॉ. गुप्ता
आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने वाला विश्वविद्यालय का एकमात्र विभाग है आईआईएचएस। यहां सभी पाठ्यक्रमों की एक-एक सीट पर दाखिला लेने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जाती है। इस बार ज्यादा प्रतिस्पर्धा होगी,क्योंकि कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है और सीटें कम। संस्थान में शिक्षारत छात्रों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनसे प्रभावित विद्यार्थी प्रवेश के उत्साहित रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुरूप विभिन्न संकायों में प्रवेश लेकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।