फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Compartment issue heated up in child's examination in sixth class

Kurukshetra News: छठीं कक्षा में बच्चे की परीक्षा में कंपार्टमेंट का मामला गर्माया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Compartment issue heated up in child's examination in sixth class
कुरुक्षेत्र। कुवि के यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल के छठीं कक्षा के एक छात्र की कंपार्टमेंट का मामला शुक्रवार को उस समय गहरा गया जब परिजन शिकायत लेकर कुलसचिव के पास पहुंच गए। उन्होंने स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने बेटे को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई। दीदार नगर के रहने वाले रघुबीर सिंह ने कुलसचिव को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा योगेश कुमार जोकि नए सत्र से सातवीं कक्षा में दाखिल हो गया है लेकिन उसके बाद कक्षा इंचार्ज का फोन आया कि उसे फिर से कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी होगी। परिणाम के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया कि कंपार्टमेंट है और न ही कोई परिणाम के दौरान कोई रिपोर्ट कार्ड दिया गया। इसी के साथ उन्होंने प्राचार्य पर रंजिश रखने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार किया गया था, जिसको लेकर आरटीआई भी लगाई और जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक को न्याय हेतु दरखास्त दे चुके हैं।
विज्ञापन


किसी भी विद्यार्थी को नहीं किया गया फेल, न कोई रंजिश : प्राचार्य
कार्यवाहक प्राचार्य का कहना है कि ऐसा मामला कोई संज्ञान में नहीं आया है। आठवीं कक्षा तक नियमानुसार किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया गया। सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में दाखिला दे दिया गया है और उनकी कक्षाएं भी निरंतर चल रही हैं। सरकार के हर नियम का गंभीरता से पालना किया जा रहा है। किसी से उनकी कोई रंजिश भी नहीं है और न ही किसी ऐसे बच्चे के परिजन उनसे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed