फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Company employee stabbed by relatives in dispute of fight, under treatment

Kurukshetra News: लड़ाई-झगड़े के विवाद में कंपनी कर्मी को रिश्तेदारों ने मारा चाकू, उपचाराधीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Company employee stabbed by relatives in dispute of fight, under treatment
कुरुक्षेत्र। वशिष्ठ कॉलोनी में लड़ाई-झगड़े को लेकर हुए विवाद में एक कंपनी कर्मी को उसके रिश्तेदार ने चाकू मार दिया। जख्मी अवस्था में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्मी के कंधे पर दो जगह और बाईं पसली पर चाकू लगा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में बलवान सिंह वासी वशिष्ठ कॉलोनी ने बताया कि वह सलारपुर रोड पर एक कंपनी में नौकरी करता है। राजकुमार उसका पड़ोसी एवं रिश्तेदार है। करीब एक सप्ताह पहले राजकुमार के घर पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। रिश्तेदार होने नाते राजकुमार के बुलावे पर वह झगड़ा निपटवाने के लिए उसके घर पर चला गया था, मगर उनका झगड़ा बंद नहीं हुआ तो वह अपने घर आ गया था। अगली सुबह राजकुमार की मां उसके घर पर आकर उसके साथ गाली-गलौज करके गई थी। उसी रात वह अपने घर जा रहा था तब भी राजकुमार के घर में पारिवारिक झगड़ा चल रहा था, मगर सुबह की बात को याद करके वह अपने घर चला आया था। घर आने के कुछ देर बाद उनका रिश्तेदार साहिल हाथ में चाकू लेकर उसके घर आया। उसके पीछे राजकुमार की पत्नी संतरो, अशोक व उसकी पत्नी निशु और राजकुमार भी आ गए। जब तक वह कुछ समझता अशोक ने उसे पकड़ लिया और साहिल ने बाईं साइड पसली के पास चाकू मार दिया। उसके बाद उसने उसके बाए कंधे के पीछे दो बार चाकू मारा। वहीं संतरो, निशु और राजकुमार ने भी उसे थप्पड़ व मुक्के मारे। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed