फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Common eligibility test was completed peacefully at 34 centers in the district.

Kurukshetra News: जिले के 34 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई संपन्न हुई सामान्य पात्रता परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Common eligibility test was completed peacefully at 34 centers in the district.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी के कर्मचारियों की भर्ती हेतु सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) ली गई। जिलेभर के 34 केंद्रों पर ग्रुप 56 (स्नातक आधारित) में आठ हजार 326 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि नौ हजार 750 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 1424 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। जिला उपायुक्त सुशील सारवान की देखरेख में परीक्षा आयोजित की गई। प्रत्येक केंद्र में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। आयोग अधिकारी और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने केंद्रों का दौरा किया। प्रत्येक केंद्र में सीसीटीवी कैमरे तथा वीडियोग्राफी की गई। आठ बजे प्रत्येक केंद्र पर सिटिंग प्लान लगाया गया, जिसके बाद साढ़े आठ से साढ़े नौ के बीच अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक हाजिरी कर एवं दस्तावेज जांच के बाद प्रवेश दिया गया। 10 बजकर 15 मिनट पर परीक्षा प्रारंभ हुई तथा 12 बजे शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन




आज होगी सीईटी ग्रुप 57 की परीक्षा : रोहतास वर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना है कि जिले के 34 केंद्रों पर आयोजित सीईटी ग्रुप 56 (स्नातक आधारित) की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। आठ हजार 326 अभ्यर्थी परीक्षा में हाजिर रहे। परीक्षा कराने को लेकर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। आयोग के अधिकारी और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। रविवार को सीईटी ग्रुप 57 (12वीं कक्षा स्तर) की परीक्षा होगी, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed