फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Committees formed for International Geeta Mahotsav, nodal officers appointed

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए गठित की कमेटियां, नोडल अधिकारी नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Committees formed for International Geeta Mahotsav, nodal officers appointed
पवित्र ब्रह्मसरोवर - फोटो : पवित्र ब्रह्मसरोवर
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं और नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का सरस और क्राफ्ट मेला 21 दिन चलेगा और मुख्य कार्यक्रम के लिए आठ दिन निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाले महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गीता रन का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा और इस वर्ष विदेश मंत्रालय की पहल पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 15 से ज्यादा देशों के स्कॉलर भी पहुंंचेंगे।
विज्ञापन

इस महोत्सव में विभिन्न देशों की लोक सांस्कृतिक कला के रंग महोत्सव की फिजा को बदलने का काम करेंगे।
इस महोत्सव से पहले ही कई कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। इसमें 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज और 16 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। इसके अलावा 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा और रोजाना शाम के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगे। इसमें हरियाणा पवेलियन, पार्टनर स्टेट, पुस्तक मेला, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच पर दिन और सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद्भगवद् गीता और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को सुबह नौ बजे ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ, विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, सायं 5:30 पर सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव, छह बजे ब्रह्मसरोवर पर दीपदान व आरती तथा पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

ये होंगे मुख्य कार्यक्रम : 25 नवंबर को विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर कथा, पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का समापन व पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 से 30 नवंबर को शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकोच्चारण, वाद विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली और मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed