{"_id":"663a978fa57e2f615f06a0a6","slug":"committee-will-investigate-the-case-of-slapping-of-researcher-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-117812-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शोधार्थी को थप्पड़ मारे जाने के मामले की कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शोधार्थी को थप्पड़ मारे जाने के मामले की कमेटी करेगी जांच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के इलेक्ट्रानिक विभाग के लैब टेक्नीशियन द्वारा शोधार्थी छात्रा को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर शोधार्थी ने निदेशक को पत्र भी लिखा है, जिसमें लैब टेक्नीशियन पर कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार करने, परेशान करने और हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि चार अप्रैल को प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कराने का जिम्मा शोधार्थी को सौंपा गया था जोकि सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित की गई थी। हालांकि दोपहर 12 बजे तक केवल तीन विद्यार्थियों का वाइवा रह गया था। शोधार्थी ने कर्मचारी से कहा कि परीक्षा पूरी करने में 10 मिनट और लगेंगे तो कर्मचारी ने बताया कि दोपहर के 12 बज गए हैं, उन्हें जाना होगा।
शोधार्थी ने कहा कि वह लैब को ताला लगाकर चाबियां विभागीय कार्यालय में जमा करा देंगी लेकिन यह उसके लिए पर्याप्त नहीं था। आरोप है कि इसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई और कर्मचारी वाइवा लेने वाले विद्यार्थियों के सामने ही शोधार्थी को थप्पड़ मारा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शिकायत के मुताबिक शोधार्थी ने प्रशासन से मांग कि की जल्द कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कमेटी के फैसले के मुताबिक होगी कार्रवाई : प्रो. रमना
एनआईटी के निदेशक प्रो. रमना रेड्डी का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है, जिसको लेकर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के फैसले मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।