फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Committee members met the victim employee

Kurukshetra News: पीड़ित कर्मचारी से मिले कमेटी के सदस्य

Tue, 12 Nov 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Committee members met the victim employee
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के कर्मचारी अमोल रतन सिंह से मारपीट कर केश कत्ल करने के मामले को लेकर कमेटी के सदस्याें में रोष है। आरोपी कर्मचारी के केस कत्ल करने के बाद एक रस्सी से बांधकर फरार हो गए थे। कमेटी के पदाधिकारियों ने इसे भाईचारे को बिगाड़ने की साजिश बताया और कहा कि कमेटी पीड़ित के साथ खड़ी है। ये विचार कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने हेड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन नवंबर को ड्यूटी पूरी करने के बाद अमोल रतन सिंह घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में गांव संभालखी के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक कर न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसके केश भी कत्ल कर दिए। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक बाद में हरियाणा कमेटी के इस कर्मचारी को एक रस्सी से बांध कर मौके से फरार हो गए। पता लगने के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने इसे गंभीरता से लिया। प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने संस्था के पदाधिकारियों की ड्यूटी पीड़ित कर्मचारी से मिलकर मामले की जानकारी हासिल करने के लिए लगाई थी। अजराना ने बताया कि वे स्वयं अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ित कर्मचारी से मिले थे और उससे पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद इस संबंध में पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी से बातचीत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अजराना ने कहा कि संस्था पीड़ित कर्मचारी के साथ खड़ी है और इस मामले में पूरी पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स
कनाडा विवाद भी भाईचारा खराब करने की साजिश
अजराना ने कहा कि सिख कौम सभी धर्मों का आदर सत्कार करती है। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने हिंदू धर्म के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था और यह शिक्षा सिख कौम में आज भी है। इसलिए सिख कभी भी किसी धर्म के खिलाफ नहीं जाता। सिखों द्वारा हर धार्मिक स्थल मंदिर, गिरजाघर, मस्जिद व गुरुद्वारा साहिब का पूरा सत्कार किया जाता है। कनाडा का विवाद भी केवल हिंदू व सिख को लड़वाने की साजिश है। दोनों धर्मों को इस साजिश को समझते हुए एकता बनाई रखनी चाहिए। उन्होंने कनाडा में बसने वाले सिख व हिंदु भाईयों से अपील की कि वे अपनी एकता बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed