फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Colorful fountains will be installed to enhance the beauty of the sacred Brahmasarovar, Rs 80 lakh will be spent

Kurukshetra News: रंगीन फव्वारे लगाएंगे पवित्र ब्रह्मसरोवर की सुंदरता को चार चांद, 80 लाख होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Colorful fountains will be installed to enhance the beauty of the sacred Brahmasarovar, Rs 80 lakh will be spent
कुरुक्षेत्र।  पवित्र ब्रह्मसरोवर के बीचोंबीच गुजरती  सड़क, जिसके दोनों ओर लगाए जाने हैं फव्वारे
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर आने वाले पर्यटकों को अब और भी सुखद एहसास होगा। ब्रह्मसरोवर की सुंदरता को रंगीन फव्वारे चार चांद लगाएंगे, जिन पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे। ये फव्वारे ब्रह्मसरोवर के बीचोंबीच से गुजरने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर लगाए जाएंगे, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मा सौंप दिया गया है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड एवं इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिस पर अगले माह 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव संपन्न होने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

देश-दुनियां के लोगों के लिए गहन आस्था का केंद्र बने ब्रह्मसरोवर पर हर रोज पांच हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं तो वहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, छठ पर्व व सूर्य ग्रहण मेला जैसे अनेक बड़े आयोजन भी होते हैं। इस दौरान यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। ब्रह्मसरोवर पर सुबह व शाम के समय सैर करने के लिए भी शहर से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने ब्रह्मसरोवर की सुंदरता बढ़ाने के लिए परियोजना तैयार की है, जिसमें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से यह फव्वारे लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। परियोजना मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की इलेक्ट्रिक शाखा ने भी इसे सिरे चढ़ाने के लिए योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



वीआईपी रोड व अर्जुन चौक पर लगेंगे बोर्ड
ब्रह्मसरोवर पर अब दो जगह बड़े बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिन पर ब्रह्मसरोवर लिखा जाएगा। एक बोर्ड वीआईपी रोड के सामने मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के समीप तो दूसरा अर्जुन चौक के पास स्थापित किया जाएगा ताकि दोनों ओर से आने वाले लोगों को ब्रह्मसरोवर का पता चल सके। अभी तक ब्रह्मसरोवर परिसर में बाहरी ओर कहीं भी केडीबी ऐसे बोर्ड नहीं लगवा पाया था, जिसके चलते यहां दूर-दराज से पहुंचने वाले पर्यटक व श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर को लेकर भ्रम में भी पड़ते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो माह में ही प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य : उपेंद्र
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि फव्वारे लगाने की परियोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। गीता महोत्सव के संपन्न होते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसे दो माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। ये फव्वारे लगने से ब्रह्मसरोवर की सुंदरता और बढ़ जाएगी। यहां आने वाले पर्यटकों को सुखद एहसास होगा। यही नहीं ब्रह्मसरोवर की सुंदरता बढ़ाने के लिए और भी प्रयास किए जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र।  पवित्र ब्रह्मसरोवर के बीचोंबीच गुजरती  सड़क, जिसके दोनों ओर लगाए जाने हैं फव्वारे

कुरुक्षेत्र।  पवित्र ब्रह्मसरोवर के बीचोंबीच गुजरती  सड़क, जिसके दोनों ओर लगाए जाने हैं फव्वारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed