{"_id":"66de47eef16a5427080186d4","slug":"colleges-wait-for-portal-to-open-for-admission-in-ug-courses-35-percent-seats-vacant-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-123760-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए महाविद्यालयों को पोर्टल खुलने का इंतजार, 35 फीसदी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए महाविद्यालयों को पोर्टल खुलने का इंतजार, 35 फीसदी सीटें खाली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल बंद कर दिया गया है लेकिन महाविद्यालयों में यूजी कोर्सों में अभी 30 से 35 प्रतिशत सीटें खाली हैं। महाविद्यालय प्रबंधन उम्मीद लगाए बैठे हुए है कि निदेशालय की ओर से एक बार फिर से पोर्टल खोला जाएगा। दाखिले से वंचित विद्यार्थी भी महाविद्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रबंधन एवं युवाओं को भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार है। प्रत्येक कॉलेज में रोजाना आठ से 10 विद्यार्थी अपने दाखिले के स्टेटस के लिए चक्कर काट रहे हैं। क्योंकि प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि निदेशालय की ओर से पोर्टल खोले जाने की उम्मीद है। क्याेंकि पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए पोर्टल भी फिर से खोल दिया गया है।
भगवान परशुराम कॉलेज के दाखिला समन्वयक डॉ. नीरज वशिष्ठ का कहना है कि किसी कारणवश दाखिले न ले पाए विद्यार्थी अब दाखिले के लिए महाविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण दाखिला नहीं हो पा रहे। ऐसे में विद्यार्थियों द्वारा भी और महाविद्यालय की ओर से भी निदेशालय की ओर से पोर्टल खोले जाने के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि पोर्टल खोला जाएगा और विद्यार्थी फिर दाखिला ले सकेंगे।
एमएड में दाखिले के लिए विद्यार्थी 16 सितंबर तक करें आवेदन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में एमएड दो वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लोक संपर्क विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि एमएड दो वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) में चयनित विद्यार्थियों की पहली सूची 18 सितंबर को जारी होगी, जिसमें दाखिला होने के बाद रिक्त सीटें रहने पर दूसरी सूची 20 सितंबर को तथा तीसरी सूची 27 सितंबर को लगाई जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को आईयूएमएस पोर्टल द्वारा दाखिला फीस जमा करवाने होंगे। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।