{"_id":"67b0f71eeea55816f50c493c","slug":"cold-wheat-crop-benefits-from-change-in-weather-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131440-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मौसम में परिवर्तन से ठंड गेहूं की फसल को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मौसम में परिवर्तन से ठंड गेहूं की फसल को फायदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव जारी है, जो अगले सप्ताह तक रहेगा। पिछले चार पांच दिनों से बादल तो कभी धूप खिल रही है। धूप खिलने पर गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह आैर शाम के समय ठंड अभी भी सता रही है। मौसम साफ रहने पर यातायात भी सुचारू रूप चलता रहा। शनिवार को अल सुबह के समय बादल छाए रहे तो 10 बजे के बाद तेज धूप खिली।
दिनभर अच्छी धूप के साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम में सुहावनापन बना रहा। दोपहर के समय धूप के चलते ब्रह्मसरोवर सहित अन्य सार्वजनिक स्थालों पर पर्यटकों की आवाजाही लगी रही। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है। उधर लगातार ठंड भी जारी रहने से गेहूं की फसल में फायदा माना जा रहा है। इससे किसानों में खुशी देखी जा रही है।
फरवरी महीने में किचन गार्डनिंग से सब्जियों का मिलेगा लाभ : कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह का कहना है कि सर्दी के मौसम की विदाई हो रही है । सब्जियों सहित पौधों पर भी शीतलहर प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फरवरी के सुहाने मौसम में घर के किचन गार्डन में सब्जियों को लगाना चाहिए। यह मौसम साग-सब्जी के अनुकूल होता है। उन्होंने कहा कि पालक, मेथी, हरी मिर्च, टमाटर, फूलगोभी, बैंगन, भिण्डी, अरबी जैसी कई सब्जियों की रोपाई और बुवाई कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार कोशिश करें कि मौसम के अनुसार के सब्जी लगाने के लिए उचित स्थान चुनें।