फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cold weather due to low temperature

मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से शाम तक आसमान में छाए रहे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
cold weather due to low temperature
कुरुक्षेत्र। दिनभर नही हुए सूर्य देव के दर्शन, ब्रह्मसरोवर पर घूमते पर्यटक। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। मौसम परिवर्तन के बाद बुधवार को तापमान अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप न निकलने पर लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं मंगलवार देर रात से ही बादलों के साथ आसमान में धुंध छानी शुरू हो गई थी। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहने से बूंदाबांदी होने के आसार बने रहे। मौसम विभाग की ओर से छह दिसंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, मौसम परिवर्तन के साथ तापमान में आई गिरावट के बाद बुधवार को सड़कों पर लोगों की संख्या काफी कम रही। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। दोपहर 12 बजे धूप निकलने के बाद ही बाजार में चहल पहल नजर आई।
विज्ञापन

लापरवाही नहीं, सतर्कता बरतें: डॉ. कृष्ण लाल
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कृष्ण लाल का कहना है कि अब धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। इसलिए लापरवाही नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि सर्दी बढ़ने के साथ-साथ अस्पतालों में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह व शाम को गुनगुना पानी के साथ गरारे करें और गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed