फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold wave and dense fog increased problems, people shivered

Kurukshetra News: शीतलहर और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, ठिठुरे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Cold wave and dense fog increased problems, people shivered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते जिलेभर में शीतलहर का कहर जारी हैं। इसके कारण ठिठुरन भरी ठंड के एहसास ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सुबह के समय घने कोहरे के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं दिन में शीत लहर ने लोगों को सताया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार है।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल ठंड का सितम काम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह भी कोहरे से घिरी रही, वहीं दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते धूप न खिलने से ठंड का असर ज्यादा बढ़ गया। दोपहर बाद शीतलहर से ठिठुरन भरी ठंड ने लोगों को सताया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटर का भी सहारा लेना पड़ा। वहीं सड़कों और बाजारों से भी रौनक गायब दिखी। जिले में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन ठंड का असर जारी रहेगा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed