फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold water service started at the railway station, passengers will get cold water.

Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई शीतल जल सेवा, यात्रियों को मिलेगा ठंडा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cold water service started at the railway station, passengers will get cold water.
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों को राहत देने के लिए श्री स्थाणु सेवा मंडल की ओर से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। शनिवार को इस सेवा का उद्घाटन महंत लक्ष्मीनारायण पुरी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा मुख्य अतिथि तथा लक्की काठपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री स्थाणु सेवा मंडल पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए जल सेवा चला रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि तपती गर्मी में स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना सेवा का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर हरीश अरोड़ा ने अपनी पुत्री समृद्धि अरोड़ा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यात्रियों के लिए जलजीरा सेवा भी प्रदान की। महंत लक्ष्मीनारायण पुरी ने सभी अतिथियों और सेवा मंडल के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed