फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold rises after rain, fog has been shadowing since morning

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, सुबह से छाया रहा कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cold rises after rain, fog has been shadowing since morning
कुरुक्षेत्र। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह धुंध छाई रही और दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। घर से बाहर निकले लोग पूरे दिन ठंड से कंपकपाते रहे। शहर में जगह-जगह लोग अलाव सेकते नजर आए। वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ठंड के चलते अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। उधर रात में भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस डिग्री तक लुढ़कने लगा है। चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि ऐसे में मौसम में खुद का खास ध्यान रखें। हृदय रोगी सुबह शाम की सैर फिलहाल न करें। उधर मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लगातार सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज बुधवार को तापमान 18/07, वीरवार को 19/07, शुक्रवार-शनिवार को 18/06 और रविवार को 18/07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed