फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cold

हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं से सर्दी बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
cold
cold - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। तीन दिन बाद शुक्रवार को हल्की धूप निकली तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की लेकिन पूरे दिन सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। उधर शाम होते ही पारा फिर नीचे चला गया जिससे सर्दी फिर अपने पुराने ढर्रे पर लौट आई। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोज की तरह सर्दी के बीच लोगों की शुरुआत हुई। आसमान में बादल छाए होने के चलते लोगों ने सूर्यदेव की झलक पाने की उम्मीद छोड़ रखी थी लेकिन 11 बजते ही सूर्यदेव ने लोगों को दर्शन दे दिए। जिससे सर्दी से ठिठुर रहे लोगों ने राहत महसूस की तो वहीं बच्चे भी पार्क में खेलने के लिए पहुंचे। यह धूप लगभग दो घंटे तक रही। इसके बाद सूर्यदेव फिर से बादलों की ओट में छिप गए और सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग अनुसार आगामी कुछ दिन लोगों को सर्दी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार बताए जा रहे हैं। शनिवार को आसमान में बादल, रविवार को धूप खिलने तथा उसके बाद दो सोमवार व मंगलवार को मौसम में ठिठुरन रहेगी। बुधवार को पुन: सूर्य के चमकने की संभावना है। इस दौरान मौसम बेशक साफ रहेगा, लेकिन धूप बादलों की आंख मिचौली चलती रहेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ के लिए यह बरतें सावधानियां
-धूप खिलने पर भी गर्म कपड़ों को पहने रहें। ऐसा नहीं करने से सर्द हवाओं से बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।
-सर्दी से बचने के लिए धूप सेंकने के बाद एकदम से छाया में न जाएं। पहले तेज धूप से हलकी धूप में जाएं, फिर छाया में जाएं।
-गले को ढक कर रखें। गले में कम तापमान से इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
-भोजन ताजा गर्म करके ही खाएं। ठंडा भोजन करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed