फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold drinks businessman cheated of Rs 18.30 lakh

Kurukshetra News: कोल्ड ड्रिंक्स कारोबारी से 18.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Cold drinks businessman cheated of Rs 18.30 lakh
कुरुक्षेत्र। कोल्ड ड्रिंक्स कारोबारी से अलग-अलग फर्मों ने 18.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इन फर्म के संचालकों ने कारोबारी से अलग-अलग समय पर कोल्ड ड्रिंक खरीद कर सिर्फ आधा ही भुगतान किया। शिकायत पर पुलिस ने पांच फर्म संचालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर मेें दर्ज शिकायत में धर्मपाल निवासी सेक्टर दो ने बताया कि उसका कोल्ड ड्रिंक्स का व्यापार है। उससे अलग-अलग फर्मों ने अलग-अलग समय में कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी थी। इसकी कुल रकम में से कुछ राशि उसके बैंक खातों में जमा कराई थी, मगर बाकी रकम अदा नहीं की। इन फर्म के संचालकों ने तीन लाख 84 हजार 557 रुपये, दूसरी फर्म ने पांच लाख 98 हजार 358 रुपये तथा तीसरी फर्म ने आठ लाख 48 हजार 768 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। बार-बार मैसेज व फोन करने के बाद भी आरोपी उसकी राशि अदा नहीं कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने पांच फर्म संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed