फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Coach Habib guided 150 players to the state level.

Kurukshetra News: कोच हबीब ने 150 खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Coach Habib guided 150 players to the state level.
कुरुक्षेत्र। प्रैक्टिस करते हुए कोच हबीब खान। - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। हबीब खान जिले के सफल फुटबॉल प्रशिक्षकों में से एक हैं। उन्होंने 2018 में कोच बनने के बाद 150 से अधिक खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाया है। साथ ही 15 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया है। उनकी देखरेख में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की फुटबॉल टीम भी बनी।
विज्ञापन

इस टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। हबीब खान का फुटबॉल से जुड़ाव बचपन से रहा है। वह दोनों पैरों से खेलने की क्षमता रखते थे। बतौर खिलाड़ी उन्होंने छह बार हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया और प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी खेली। वर्ष 2007 में गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भी हिस्सा लिया। खिलाड़ी जीवन के बाद उन्होंने 2013-14 में पटियाला से राष्ट्रीय खेल संस्थान का कोचिंग कोर्स किया। 2018 में फुटबॉल कोच के रूप में उनकी नियुक्ति हुई, उनका पूरा ध्यान नई प्रतिभाओं को तैयार करने पर है। हबीब खान मानते हैं कि खेल में उम्र कभी बाधा नहीं होती। वह नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस को खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed