फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM told e-tendering to hurt corruption

Kurukshetra News: सीएम ने ई-टेंडरिंग को बताया भ्रष्टाचार पर चोट

Wed, 03 May 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 03 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
CM told e-tendering to hurt corruption
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-टेंडरिंग लागू किए जाने को भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट बताया। कहा कि इससे ग्राम पंचायतों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सरपंच भी अब इसका महत्व समझ चुके हैं। अब वे इसके तहत अपने-अपने गांवों के विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने में लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को गांव ज्योतिसर में कहा कि सरकार ने बिना ई-टेंडरिंग के पांच लाख रुपये तक के कार्य करवाए जाने की छूट सरपंचों को दी है, लेकिन इसमें भी उन्हें बेहद चौकन्ना रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरपंचों को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पिछले कार्यकाल में प्रदेश के 1100 सरपंच ऐसे हैं, जिन्होंने आज तक अपना बसता भी जमा नहीं कराया है, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई जरूर करेगी, क्योंकि इसके पीछे भ्रष्टाचार का ही संदेह नजर आ रहा है।
विज्ञापन



गांव ज्योतिसर में मुख्यमंत्री को गांव रावगढ़ के सरपंच नौरंग सिंह ई-टेंडरिंग पर फीडबैक दे रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि यह प्रणाली लागू कर उन्हें दागी होने से बचा लिया है। क्योंकि सरपंच पर सरकारी ग्रांट के पैसे खाने के दाग लगने आम बात है। यह बेहद सराहनीय कदम है। वे इस प्रणाली के तहत काम करने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने सरपंच के हौसले को देख उन्हें तत्काल ही ई-टेंडरिंग को लेकर ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्योतिसर में सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा
जनसंवाद के दौरान ज्योतिसर की सरंपच नेहा शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। यहीं नहीं महिलाओं द्वारा ज्योतिसर में अवैध खुर्दे होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तत्काल ही पुलिस अधीक्षक को इन्हें बंद करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने एसवाइएल आंदोलन के साथी रहे अजमेर का बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अपने पुराने साथियों को भी पूरा मान-सम्मान दिया। उन्होंने वर्ष 2004 में एसवाइएल आंदोलन में साथी रहे गांव तिगरी के रहने वाले अजमेर सिंह का भी हौसला बढ़ाया। कहा कि आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिला है। विदित हो कि वर्ष 2004 में विधानसभा घेराव के दौरान अजमेर सिंह के दांत टूट गए थे।

आज गांव बारना, थाना व कराह साहब में जनसंवाद
मुख्यमंत्री तीन मई को गांव बारना के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक, गांव थाना के पुराने ब्रहमसरोवर काम्पलेक्स में दोपहर 12.30 बजे से दो बजे तक और गांव कराह साहब के खेल मैदान के नजदीक राजकीय मीडिल स्कूल में सायं 3.30 से पांच बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।



मुख्यमंत्री ने दी अभिमन्युपुर में साइकिलिंग खेल नर्सरी खोलने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव अभिमन्युपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव की एक कोच के अनुरोध पर साइकिलिंग खेल नर्सरी खोलने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव में 158 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खरीद केंद्र का भी शिलान्यास किया। इस दौरान गांव अभिमन्युपुर व आस पास के गांव वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने अभिमन्युपुर गांव से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा करनाल तक रूट बनाकर रोडवेज महाप्रबंधक को बस के आवागमन के निर्देश दिए। इससे गांव के विद्यार्थियों और आमजन को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed