फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Saini statement on flood situation in Haryana

हरियाणा में बाढ़ को लेकर सीएम सैनी का बयान: सरकार की हर स्थिती पर नजर, हम पंजाब के साथ भी हैं खड़े

Sat, 06 Sep 2025 05:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

सीएम सैनी ने हरियाणा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा हालात से निपटने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अपने एक माह का वेतन सीएम राहत कोष में दिया है। 

विज्ञापन
CM Saini statement on flood situation in Haryana
सीएम सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम सैनी ने हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा अधिक बारिश के कारण मारकंडा व अन्य नदियों में पानी की मात्रा अधिक हुई है, जिससे व्यवस्था गडबड़ा गई है। नदियों से निकला पानी खेतों व गांवों तक पहुंच रहा है लेकिन सरकार की हर हालात पर नजर है। हालात से निपटने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जिले में बाढ़ से बने हालात का जायजा लेने से पहले उन्होंने शाहाबाद रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार इस हालात में बेहद गंभीरता से काम कर रहा है और पूरी व्यवस्था पीड़ित लोगों के साथ है। भविष्य में और प्रबंध किए जाएंगे ताकि ऐसे हालात से बचा जा सके। 
विज्ञापन


अधिक बारिश से हालात हुए खराब 

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर नदी, नहरों व नालों की सफाई की जाती रही है लेकिन अधिक बारिश के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया है। उन्होंने कहा कि हम बाढ़ की चपेट में आए पंजाब के साथ भी खड़े हैं। हर संभव सहायता के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। पंजाब में गंभीर हुए हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

वहीं, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेश में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर राहत व बचाव के सभी कदम उठा रही है परन्तु यह समय सरकार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए भी ज़रूरतमंदों के साथ खड़े होने का है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंजाब व जम्मू–कश्मीर को 5–5 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करने को उनकी संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और लोकसेवा के प्रति प्रतिबद्धता बताते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सामूहिक प्रयासों से ही प्रभावित परिवारों को वास्तविक राहत और संबल प्रदान किया जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि वे कम से कम एक दिन से लेकर एक माह तक का वेतन सहायता राशि के तौर पर दान करें ताकि बाढ़ पीड़ितों को अधिक से अधिक सहायता मिल सके।

ये भी पढ़ें: Haryana: टांगरी नदी में नहाते हुए बहे पांच लड़के, चार का किया गया सफल रेस्क्यू, एक की मौत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed