फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Plying Team found irregularities in weighing in the grain market, case on one, notice to another, licenses of two firms cancelled due to irregularities

Kurukshetra News: सीएम प्लाइंग टीम को अनाज मंडी में तौल में मिली थी गड़बड़ी, एक पर केस, दूसरे को नोटिसगड़बड़ी पर दो फर्मों के लाइसेंस रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
CM Plying Team found irregularities in weighing in the grain market, case on one, notice to another, licenses of two firms cancelled due to irregularities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गेहूं तौल में गड़बड़ी मिलने के बाद अनाज मंडी में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासनिक कार्रवाई भी हुई। दोनाें आरोपी फर्मों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए तो वहीं एक फर्म पर मामला दर्ज करवाया गया जबकि दूसरी को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया।
बता दें कि गत दिवस किसानों की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने अनाजमंडी में निरीक्षण कर गेहूं तौल की जांच की थी। एक फर्म पर जांच के दौरान औसतन आठ किलो प्रति बैग गेहूं अधिक पाया गया था।
विज्ञापन

उधर बुधवार को ही शाम के समय एसडीएम ने भी एक फर्म पर निरीक्षण किया था, जहां तीन से पांच किलोग्राम गेहूं प्रति बैग अधिक मिली थी। दोनों ही मामलों में मार्केट कमेटी प्रशासन हरकत में आ गए, जिसके चलते देर रात को ही एक फर्म पर मामला दर्ज कराया था और दूसरी को नोटिस दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूसरे किसान भी हुए चौकन्ने, धर्मकांटों पर तुलवाने लगे गेहूं : सामने आए घटनाक्रम के बाद अब दूसरे किसान भी चौकन्ने हो गए हैं। जहां गेहूं की पूरी निगरानी की जा रही है वहीं मंडी में इसे उतारे जाने से पहले अनाजमंडी में ही स्थित सरकारी धर्मकांटों पर तौल कराने लगे हैं। यह वजन सीधे आढ़ती को भी दिखाने लगे हैं, ताकि वे हेरफेर न कर सकें।

पुलिस करेगी अगली कार्रवाई : सचिव : मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच के चलते संबंधित फर्म के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है और अब अगली कार्रवाई पुलिस को करनी है। वहीं उनके साथ-साथ एसडीएम जांच के मामले में भी संबंधित फर्म को नोटिस दे दिया गया है, जिसमें उनसेे स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोनों ही फर्मों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। आगे और भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed