फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM opening ceremoney of jym

प्रदेश में व्यायामशालाओं के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की योजना : कमलेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
CM opening ceremoney of jym
प्रदेश के प्रत्येक गांव में व्यायामशाला खोली जाएंगी। इस व्यायामशाला के साथ राज्य सरकार हेल्थ वेलनेस सेंटर को भी खोलने की योजना तैयार कर रही है। इस व्यायामशाला और हेल्थ वेलनेस सेंटर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने की पहल की जाएगी। सरकार ने प्रथम चरण में गांव की पंचायती जमीन पर एक हजार योग और व्यायामशाला खोलने का लक्ष्य रखा और इसमें से 511 व्यायामशालाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं और आने वाले 3 माह में 300 और व्यायामशालाएं तैयार कर ली जाएंगी। यह जानकारी हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने दी। वे रविवार को गांव शांति नगर कुरड़ी में पंचायत विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ 98 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। इसमें से एक व्यायामशाला कुरुक्षेत्र के गांव शांति नगर कुरड़ी की भी है। इस उद्घाटन समारोह में जहां मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र की व्यायामशाला के उद्घाटन की घोषणा कर रहे थेे, वहीं हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शांति नगर कुरड़ी की व्यायामशाला के पत्थर से पर्दा हटाकर उद्घाटन किया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के समय में ग्रामीण स्तर पर व्यायामशाला का उद्घाटन करना एक सराहनीय कार्य है। सरकार की प्राथमिकता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो और स्वस्थ शरीर के साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर जीत हासिल कर सके। यह तभी संभव हो सकता है जब लोग इन व्यायामशालाओं में पहुंच कर नियमित रूम से योग और व्यायाम करें।
विज्ञापन

विधायक रामकरण काला ने कहा कि गांव शांति नगर कुरड़ी में व्यायामशाला खुलने से लोगों को लाभ मिलेगा, लोग अब अच्छे वातावरण में रहकर व्यायाम और योग कर सकेंगे। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि पंचायत विभाग की तरफ से 2 एकड़ में बनी इस व्यायामशाला में करीब 23 लाख रुपये का बजट खर्च किया है। इस व्यायामशाला में पीने के पानी, शौचालय, सैर करने के लिए ट्रैक की व्यवस्था की है। एसडीएम सोनू राम ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीएसपी गुरमेल सिंह, डीडीपीओ प्रताप सिंह, बीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान, जिला रिषद के सदस्य सुरेंद्र माजरी, सरपंच राजविंद्र कौर, ज्ञान सिंह, हल्का प्रधान सुबह त्योड़ी, जगबीर मोहड़ी,शहरी प्रधान प्रवीण शर्मा,रामचंद्र ढोलमाजरा,विष्णु गुप्ता,जयपाल,प्रभजीत सिंह जीता, अंग्रेज सिंह कुरड़ी, हरबेल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed