फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM nayab Saini visit Kurukshetra, participate in Ahilya Bhai Holkar Jayanti celebrations

कुरुक्षेत्र पहुंचे CM नायब सैनी: अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह में की शिरकत, बसें न मिलने से यात्री परेशान

Sat, 31 May 2025 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 31 May 2025 12:01 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र की पिपली अनाजमंडी में होने वाली अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह के लिए इन रूटों से हटाकर 70 बसों को लगाया गया है, जो गांव-गांव से लोगों को समारोह में लेकर जाएंगी तो वापस भी छोड़ेंगी।

विज्ञापन
CM nayab Saini visit Kurukshetra, participate in Ahilya Bhai Holkar Jayanti celebrations
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

पिपली अनाजमंडी में आयोजित अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की। समारोह के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं तो सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पिपली क्षेत्र मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र लाडवा में ही आता है। 

विज्ञापन


राज्य स्तरीय समारोह के चलते लगातार दूसरे दिन भी जिला के दर्जनों रूट सूने हो गए, जहां लोग बसों की बाट जोहते रहे। पिपली अनाजमंडी में होने वाली अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह के लिए इन रूटों से हटाकर 70 बसों को लगाया गया है, जो गांव-गांव से लोगों को समारोह में लेकर जाएंगी तो वापस भी छोड़ेंगी।
विज्ञापन


ऐसे में रूट सूने हो गए हैं तो सुबह से ही यात्री परेशानी झेल रहे हैं। गत दिवस भी रोहतक में आयोजित समारोह के लिए 37 बसों को लगाया गया था, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ा था। वहीं, पिछले सप्ताह ही लाडवा में भी राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें भी 60 बसों को लगाया गया था। ऐसे में आम लोगों में रोष भी दिखाई पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed