फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Nayab Saini reached Kurukshetra, Said in support of BJP candidate Naveen, seat will be biggest victory

कुरुक्षेत्र पहुंचे CM नायब सैनी: भाजपा प्रत्याशी नवीन के समर्थन में बोले- इस सीट पर होगी देश की सबसे बड़ी जीत

Tue, 26 Mar 2024 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Mar 2024 02:56 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल टिकट मिलने के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित हैं। जिसके चलते ही उन्होंने भी देश के विकास में सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई।

विज्ञापन
CM Nayab Saini reached Kurukshetra, Said in support of BJP candidate Naveen, seat will be biggest victory
मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि इस लोकसभा सीट से इस बार प्रसिद्ध उद्योगपति एवं दो बार सांसद रह चुके नवीन जिंदल को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी कि पूरे देश में इस सीट पर सबसे बड़ी जीत होगी। सीएम आज दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए एवं भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के चुनाव प्रचार का आगाज करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदारी का चोला ओढ़े हुए थे लेकिन अब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से असली चेहरा पूरे देश की जनता के सामने आ गया। जिसके चलते अब जनता इस पार्टी पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं और उनके परिवार का भाजपा के साथ पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन के पिता ओमप्रकाश जिंदल भाजपा के साथ सहयोग में यहां से सांसद रह चुके हैं और अब नवीन जिंदल के भाजपा में आने के बाद विरोधी पार्टियों के पसीने छूट गए हैं। कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का सहारा ले रही है जबकि प्रदेश में कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं और यही वजह है कि आज तक प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए हैं। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के लिए प्रत्याशी के तौर पर कोई बदलाव नहीं हुआ पहले नायब सैनी था तो अब नवीन जिसको हर कोई सांसद बनना चाहता है। सांसद रहते हुए उन्होंने हर कार्यकर्ता व आमजन की जेब में संसद की मोहर रखी है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से हुआ प्रभावित- नवीन जिंदल
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल टिकट मिलने के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित हैं। जिसके चलते ही उन्होंने भी देश के विकास में सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह भारतीय जनता पार्टी व क्षेत्र के लोगों का भरोसा नहीं टूटने देंगे।

जिंदल ने कहा कि पहले सिर्फ सुनाई देता था कि राम मंदिर बनेगा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटेगी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने बड़े कार्य कर दिखाएं। यही नहीं अनेकों ऐसे कार्य हैं जिन्हें आज तक कोई नहीं कर पाया है और यही कारण है कि पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed