फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Nayab saini comments on Bhupender hooda in Ladwa

भूपेंद्र हुड्डा पर बरसे सीएम नायब सैनी: कहा-वे भ्रष्टाचार के आधार पर मांग रहे वोट, हम काम के बल पर

Sat, 14 Sep 2024 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 01:16 PM IST
सार

सीएम नायब सैनी चुनाव प्रचार के लिए लाडवा पहुंचे थे। इस दाैरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराएं।  

विज्ञापन
CM Nayab saini comments on Bhupender hooda in Ladwa
नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को लाडवा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने शासनकाल में किए भ्रष्टाचार के आधार पर वोट मांग रहे हैं जबकि हम भाजपा सरकार में किए गए कार्यों के बल पर लोगों के बीच में हैं। लोग भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास को महत्ता देते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हुड्डा कहने लगे हैं कि कांग्रेस की सरकार आ रही है जबकि भाजपा जा रही है। यह सही नहीं है। वे लोगों को गुमराह करने के बजाय भाजपा सरकार में हुए कार्यों को भी देखें और तुलना करें कि किसने क्या किया। लोग अच्छी तरह से जानते हैं और ऐसे गुमराह होने वाले नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को भी आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ प्रदेश सरकार ने मिलकर इतने विकास कार्य किए हैं कि कोई भी सरकार नहीं कर पाई। अब प्रदेश को और आगे ले जाना है, जिसके लिए जनता ने फिर से भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed