फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Naib Saini bowed his head at Jyotisar shrine and tied wish thread on Banyan tree In Kurukshetra

Kurukshetra: सीएम नायब सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर टेका माथा, वट वृक्ष पर मन्नत का धागा बांधा

Thu, 05 Sep 2024 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Sep 2024 01:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि वह दोपहर बाद गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्यातिथि होंगे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
CM Naib Saini bowed his head at Jyotisar shrine and tied wish thread on Banyan tree In Kurukshetra
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेककर की। मुख्यमंत्री ने यहां स्थित ऐतिहासिक वट वृक्ष पर मन्नत का धागा बांधा और पूजा अर्चना की, जिससे उनकी चुनावी यात्रा की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास जनता को आकर्षित करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन

भाजपा के टिकट वितरण को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार का विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के बड़े नेता संपर्क में हैं और किसी कार्यकर्ता में नाराजगी होने की स्थिति में उसे भी मना लिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह दोपहर बाद गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्यातिथि होंगे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें और आगामी चुनावों में पार्टी को सफलता दिलाने में अपना पूरा सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed