फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM inaugurates new administrative block of Mini Secretariat including two 33 KV sub-stations

सीएम ने दो 33 केवी सब स्टेशन सहित लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लॉक का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurates new administrative block of Mini Secretariat including two 33 KV sub-stations
लघु सचिवालय के सभागार में जिलास्तरीय उदघाटन एवं शिलान्यास करते खेलमंत्री संदीप सिंह साथ में सा? - फोटो : Kurukshetra
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास चंडीगढ़ से ऑनलाइन प्रदेश के 17 जिलों की 1170 करोड़ रुपये की 98 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र में 1427 लाख की लागत से लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लॉक, 2 करोड़ की लागत से मलिकपुर गांव में 33 केवी पावर सब स्टेशन और पिहोवा शहर में 392 लाख की लागत से 33 केवी का सब स्टेशन तैयार किया है। यह प्रोजेक्ट जनता को सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर संदीप सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को पर्यटन, शिक्षा, सांस्कृतिक दृष्टि, खेल हब के रूप में विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से किसी न किसी योजना को नियमित रूप से अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। जिलास्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, शुगर फेड के चेयरमैन एवं शाहाबाद विधायक रामकरण काला, उपायुक्त मुकुल कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने विधिवत रूप से थानेसर में 1427 लाख रुपये की लागत से निर्मित लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लॉक, पिहोवा शहर में 392 लाख और मलिकपुर में 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी के दो सब स्टेशनों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र को एक से बढ़कर एक सौगात देने का काम किया है। जिले में एक ही दिन में 2019 लाख रुपये की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 6 माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र को अनेक योजनाओं की सौगात दे चुके हैं। शुगर फेड के चेयरमैन एवं शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सभी हलकों का चहुंमुखी विकास राज्य सरकार की तरफ से किया जा रहा है। अभी हाल में ही सरकार ने कुरुक्षेत्र को अनेकों विकास कार्यों और प्रोजेक्ट देकर आम नागरिकों को जन सुविधाएं देने का अनोखा काम किया है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष प्रशासनिक ब्लॉक बनाने की मांग को रखा गया था और मुख्यमंत्री ने तुरंत लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लॉक को बनाने की घोषणा की थी, यह ब्लॉक बनकर तैयार हो गया है। इस नए ब्लॉक के बनने से सभी विभाग अब लघु सचिवालयों में समायोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर एडीसी प्रीति, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, एसडीएम अखिल पिलानी, एसडीएम अनुभव मेहता, नगराधीश निशा यादव, बिजली निगम के एसई एसपी भौरिया, एक्सईएन एम धीमान, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अरुण भाटिया, लवप्रीत, करण सहित अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed