Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM inaugurated the college song of AYUSH University

Kurukshetra News: आयुष विवि के कुलगीत का सीएम ने किया लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated the college song of AYUSH University
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने अपना कुलगीत धर्मक्षेत्रे वेददाता व्यास शत-शत वंदनम्। कुरुक्षेत्र सुलभ आयुष ज्ञान शत-शत वंदनम् । जयति जय श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय नमन तैयार किया है, जिसका विधिवत लोकार्पण शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

यह कुलगीत विश्वविद्यालय की वैदिक परंपरा, आयुष ज्ञान, शोध, शिक्षा और जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण को अभिव्यक्त करता है। कुलगीत में महर्षि वेदव्यास, आयुर्वेदाचार्य चरक, सुश्रुत, वाग्भट तथा भगवान धन्वंतरि की ज्ञान परंपरा का स्मरण करते हुए विश्वविद्यालय के उद्देश्यों और मूल्यों को स्वर दिया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि कुलगीत किसी भी विश्वविद्यालय की आत्मा और उसकी वैचारिक पहचान का प्रतीक होता है। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का यह कुलगीत भारतीय ज्ञान परंपरा, आयुर्वेद, योग, अनुसंधान और मानव कल्याण की भावना को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि यह गीत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में संस्थान के प्रति गौरव, अनुशासन और समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि कुलगीत केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के आदर्शों, उद्देश्यों और संकल्पों का घोष है। यह गीत विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आयुष चिकित्सा पद्धतियों तथा जनस्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि कुलगीत में निहित भाव आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, शोध और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed