फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Flying's raid, SDO not found in office

Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग की दबिश, कार्यालय में नहीं मिले एसडीओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
CM Flying's raid, SDO not found in office
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को बिजली निगम के मॉडल टाउन व गुरु नानक खालसा कॉलेज के नजदीक एसडीओ कार्यालय में दबिश दी। इस दौरान दोनों ही एसडीओ अपने कार्यालय में नहीं मिले। इसके अलावा स्टाफ भी समय पर कार्यालयों में नहीं आया था। इस दौरान सात कर्मचारी गैरहाजिर थे। टीम ने एसडीओ कार्यालय से रिकॉर्ड भी खंगाला। सीएम फ्लाइंग की टीम कई घंटे तक एसडीएम कार्यालय में रही। इस दौरान कार्यालय के स्टाफ भी हलचल रही।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग सबसे पहले मॉडल टाउन में एसडीओ कार्यालय में पहुंची। कार्यालय में एसडीओ नहीं मिले। इसके अलावा चार-पांच कर्मचारी ही तब ड्यूटी पर आए थे। इसके बाद टीम गुरु नानक खालसा कॉलेज के पास एसडीओ कार्यालय में गई। वहां भी एसडीओ की कुर्सी खाली मिली। कर्मचारियों ने टीम को यह बताया कि एसडीओ छुट्टी पर हैं। वहीं सात कर्मचारी यहां गैर हाजिर मिले। टीम ने कार्यालय का मूवमेंट रजिस्टर मंगवाया परंतु इसमें कुछ भी दर्ज नहीं था कि कौन अधिकारी व कर्मचारी कहां गया हुआ था।
विज्ञापन

उधर सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर बिजली निगम के एक्सईएन हरीश गोयल एसडीओ धर्मेंद्र यादव के कार्यालय में पहुंचे। जहां एक्सईएन ने सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को बताया कि एसडीओ प्रवीण खोखर बिजली निगम की लैब में गए हुए हैं। वहीं एसडीओ धर्मेंद्र यादव कोर्ट में सुनवाई पर गए हुए हैं। टीम ने एक्सईएन से कुछ फाइलों के बारे में भी पूछा जो कई दिनों से लंबित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने कहा कि कुछ फाइलें ऐसी होती हैं जिन्हें 30 दिन में पूरा करना होता है। इस पर टीम ने कहा कि जब फाइल एसडीओ की मेज पर पड़ी है और उस पर केवल एक साइन होने हैं तो उसे समय से पहले पूरा करने में क्या दिक्कत है। वहीं एक्सईएन से टीम ने यह भी पूछा कि एसडीओ कहां पर गए हैं, इसका मूवमेंट रजिस्टर में भी कोई उल्लेख नहीं है। एक एलडीसी छुट्टी पर है लेकिन इसकी लिखित में कोई अर्जी नहीं है।


कुछ कर्मचारी गैर हाजिर मिले : दिनेश कुमार
सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि एसडीओ कार्यालय से सात कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। बाद में रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि एसडीओ लैब में गए थे। कुछ फाइलों की जांच की गई जो सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed