{"_id":"5f91d3e38ebc3e5be450a2ae","slug":"cm-flying-raids-the-rasgulla-factory-in-baban-kurukshetra-news-knl48458964","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग ने बाबैन स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग ने बाबैन स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में मारा छापा
कुरुक्षेत्र।फैक्टरी में रसगुल्ले तैयार करते कारगीर।
- फोटो : Kurukshetra
Link Copied
त्योहारी सीजन से पहले जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एक्शन मोड में हैं। अपने अधीन क्षेत्र में लगातार छापा मारकर विभिन्न मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्री की सैंपलिंग कर रहे हैं और खामियां मिलने पर तत्काल नष्ट भी करवा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने सीएम उड़नदस्ते के साथ वीरवार को बाबैन के गांव रामशरण माजरा रोड स्थित रसगुल्ले की फैक्ट्री में छापा मारते हुए गुलाबजामुन और रसगुल्ले के छह सैंपल भरे। वहीं, गंदगी मिलने पर करीब 50 किलो मिठाई भी मौके पर नष्ट कराई। टीम में डॉ. संदीप कादियान सहित हरीश कुमार और सीएम फ्लाइंग से एसआई गुरचरण सिंह, एसआई आशीष कुमार, एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई रूपिंद्र सिंह और प्रवेश कुमार उपस्थित रहे। डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि उनके पास बाबैन में मिलावटी रसगुल्ले बनने की शिकायत मिली थी। बताया गया था कि इन रसगुल्लों में घटिया खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के आधार पर वे कार्रवाई करने पहुंचे। सीएम फ्लाइंग के अधिकारी एसआई आशीष कुमार ने कहा कि अगर लैब की रिपोर्ट आने के बाद सैंपल फेल हुए तो फैक्ट्री मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा और अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।