फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Flying raid Rasgulla factory and destroyed bad stuff

सीएम फ्लाईंग की शाहाबाद में रसगुल्ला फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid Rasgulla factory and destroyed  bad stuff
दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम शुक्रवार दोपहर बाद अचानक शाहाबाद पहुंची और अवैध रूप से चल रही रसगुल्ला की दो फैक्ट्रियों पर छापा मार कर भारी मात्रा में दूषित खाद्य सामग्री बरामद की। टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अनीश मलिक सीएम स्क्वायड द्वारा किया गया। उन्होंने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचित कर मौके पर बुलाया। इस टीम में डॉ. संदीप कादियान की टीम, थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार और हुडा चौकी प्रभारी राजेश कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम शाहाबाद के नजदीक गांव छपरा में अलग-अलग स्थानों पर चल रही दो रसगुल्ला फैक्ट्रियों में पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। यहां पर रखे रसगुल्लों में मक्खियां, गंदगी थी दूध के एक्सपायरी पैकेट थे और सफाई का कोई प्रबंध नहीं था। अधिकारियों ने मौके से दूध, चमचम, रसगुल्ला, गुलाब जामुन के कुल सात सैंपल लिए जिनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारियों ने भारी मात्रा में चाशनी, दूध, खराब रसगुल्ले अपने सामने गहरा गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबवाए। उपनिरीक्षक सीएम फ्लाइंग स्क्वाड अनीश मलिक ने सारी कार्रवाई अपनी देखरेख में करवाई और इसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। दूसरी ओर डॉ. संदीप कादियान ने कहा कि विभाग की ओर से भी सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि वह खराब और दूषित सामान न बेचें। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिकों से पूछताछ की जा रही है और यहां से बरामद रिकॉर्ड से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि यहां से माल किन किन दुकानों को सप्लाई हुआ और उसके बाद दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। टीम के शाहाबाद पहुंचने की सूचना मिलते ही हलवाई का कार्य करने वाले दुकानदार सक्रिय हो गए और टीम के जाने तक नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed