फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cluster University Jammu defeated Om Sterling University Hisar 3-0

Kurukshetra News: क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने ओम स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी हिसार को 3-0 से दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cluster University Jammu defeated Om Sterling University Hisar 3-0
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को खेल परिसर में हुआ, जिसका शुभारंभ कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। प्रतियोगिता में 40 विश्वविद्यालय की टीमों में वॉलीबाॅल चैंपियनशिप की जद्दोजहद रही। वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू और ओम स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी हिसार के बीच हुआ, जिसमें क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने ओम स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी हिसार को 3-0 के स्कोर से हराया। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सीएसके यूनिवर्सिटी पालमपुर को 3-0 से हराया और यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार को 3-0 से हराया। सीडीएलयू सिरसा ने कॅरिअर प्वाइंट हिमारपुर को 3-0 से हराया। जबकि एमएम मुलाना ने जेएमआई दिल्ली को 3-0 से हराया और वहीं क्लस्टर श्रीनगर ने बीआरए आगरा को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

एसवी सुभारती विश्वविद्यालय की टीम ने आईआईएसईआर मोहाली को 3-0 से हराया और एएमयू अलीगढ़ ने एसआरएम सोनीपत को 3-0 से हराया और एचएबी गढ़वाल विश्वविद्याल ने सीयू हरियाणा को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय ने एमआर फरीदाबाद को 3-0 से हराया। एसएसजी अल्मोड़ा ने एसडीएस उत्तराखंड विश्वविद्यालय को 3-1 से हराया और सीबीएल विश्वविद्यालय ने सीटी विश्वविद्यालय लखनऊ को 3-0 से हराया। सेंट्रल विश्वविद्यालय जम्मू ने बीबीएयू लखनऊ को 3-0 से हराया और एमजेपीआर बरेली ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय को 3-0 से हराया वहीं कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल ने सीसी विश्वविद्यालय मेरठ को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में कुवि का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उत्तर प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में कुवि छठे स्थान पर रहा और 2021-22 में मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी में तीसरा स्थान हासिल कर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता को साबित किया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की वाॅलीबॉल टीम पिछले 17 वर्षों से नॉर्थ जोन की विजेता रही है। इसी के साथ उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, स्पोर्ट्स काउंसिल प्रधान डॉ. नितिन सहगल, उपप्रधान डॉ. विनोद चहल सहित खिलाड़ी व कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का पहला मैच 14 दिसंबर को होगा
खेल विभाग के कार्यवाहक निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का पहला मैच 14 दिसंबर की शाम को खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि नार्थ जोन के 80 विश्वविद्यालयों के करीब 1000 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा नार्थ ईस्ट जोन और साउथ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियन का भी आयोजन कराया जा रहा है, जिसका आयोजन 27 दिसंबर से सात जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed