{"_id":"6476588f176b7fde650db776","slug":"cloudy-in-the-day-rain-with-strong-wind-in-the-evening-kurukshetra-news-c-18-1-136884-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिन में बादल, शाम को तेज हवा संग बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिन में बादल, शाम को तेज हवा संग बारिश
Wed, 31 May 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 31 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कई दिनों तक भीषण गर्मी झेल चुके लोगों को अब कई दिन राहत मिलेगी। सोमवार को बारिश के बाद मंगलवार को जहां दिन भर कभी बादल तो कभी धूप निकलती रही, वहीं देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अगले दो दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा, जिसके चलते बारिश होने के आसार है। ऐसे में धान रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।
जिमे भर में सोमवार को जमकर बारिश हुई। बारिश से पूरा शहर भी जलमग्न हो गया था और वहीं इससे शहर से पानी निकासी की पोल भी खुलकर सामने आ गई थी। वहीं मंगलवार को भी मौसम में बदलाव रहा। देर शाम तेज हवाएं चली तो बारिश भी होने लगी, जिसके चलते गर्मी से राहत रही। वहीं बुुधवार व वीरवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद मौसम साफ रहेगा।
गांव सलारपुर के किसान राजबीर सिंह, हरिकेश व रामपाल आदि का कहना है कि बारिश होने के बाद अब धान की रोपाई के लिए खेतों को अचछी तरह से तैयार किया जा सकेगा। अब बारिश होने का बड़ा फायदा है, लेकिन जिन किसानों ने पिछले तीन से चार दिनों तक ही पौध की बुआई की है, उसमें जरूर नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
बॉक्स
बारिश का फायदा होगा : पी भटनागर
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी भटनागर का कहना है कि इन दिनों बारिश होने का बड़ा फायदा होगा। जहां धान रोपाई के लिए खेत तैयार होंगे वहीं सीधी बिजाई की जा चुकी धान में भी फायदा होगा। यहीं नहीं सब्जी की फसलों में भी बारिश फायदेमंद रहेगी लेकिन पकाई पर आ चुकी सूरजमुखी में कुछ नुकसान जरूर हो सकता है।
अगले चार दिन के मौसम का अनुमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
31 मई 32 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
एक जून 33 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
दो जून 33 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
तीन जून 36 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस