Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Closing ceremony of Saptashakti Sangam program tomorrow

Kurukshetra News: सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का समापन समारोह कल

Sat, 21 Feb 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 21 Feb 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Closing ceremony of Saptashakti Sangam program tomorrow
कुरुक्षेत्र के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय स्तर पर महिलाओं का, महिलाओं के लिए और महिलाओं की ओर से सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरियाणा प्रांत में 80 से अधिक कार्यक्रम विद्या भारती विद्यालयों की ओर से आयोजित किए गए हैं, जिसके समापन समारोह का आयोजन 22 फरवरी को सुबह 10:30 बजे आरके सदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू शिक्षा समिति कर रही है। ख्य अतिथि राज्य उपाध्यक्ष बाल कल्याण विभाग सुमन सैनी होंगी।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सूचना आयुक्त नीता खेड़ा अपने विचार रखेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूज्य गुरुदेव आनंदमूर्ति गुरु मां (ऋषि चेतन्य आश्रम, गन्नौर), प्रदेश महामंत्री, भाजपा हरियाणा अर्चना गुप्ता और विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. ममता सचदेवा कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति, चौ.बंसीलाल विश्वविद्यालय और प्रांत संयोजिका सप्त शक्ति संगम दीप्ति धर्माणी करेंगी। साथ ही ब्रह्मर्षि शिक्षण संस्थान, पिंजौर की अध्यक्ष पू. स्वामी डॉ. अमृता दीदी भी मौजूद रहेंगी। इस अवसर पर संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किए गए विविध कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की जाएगी और समाज में शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed