{"_id":"636ab81d6cc7e25f34560a93","slug":"climate-as-well-as-assets-worth-20-trillion-dollars-kurukshetra-news-knl126889767","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ ट्रक चालक सहित दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ ट्रक चालक सहित दो काबू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने लाडवा चौक से एक ट्रक चालक सहित दो लोगों को काबू करके उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। आरोपी अपने ट्रक में यूपी, बिहार और झारखंड से नशीले पदार्थ लेकर आते थे, जिन्हें पंजाब में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े छह किलो अफीम और 15 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपी हरमिंद्र सिंह निवासी नीजमापुर व कुलदीप सिंह निवासी मागेंवाल जिला लुधियाना (पंजाब) को अदालत के आदेश से 10 दिन के पुलिस रिमांड लिया है।
एएनसी के प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि शाहाबाद बस अड्डे के पास गश्त के समय उनकी टीम को सूचना मिली कि ट्रक चालक हरमिंद्र सिंह व क्लीनर कुलदीप सिंह अपने ट्रक में माल लेकर यूपी, बिहार और झारखंड जाते हैं। वापसी में आरोपी अपने ट्रक में सामान के साथ चूरा पोस्त व अफीम छुपाकर लाते हैं। सूचना में बताया गया कि हरमिंद्र सिंह व कुलदीप सिंह ट्रक में सामान के साथ नशीले पदार्थ लेकर बाबैन की तरफ से लाडवा चौक शाहाबाद से होते हुए अंबाला की तरफ जाएंगे।
सूचना पर टीम ने डीएसपी शाहाबाद रणधीर सिंह को साथ लेकर लाडवा चौक पर नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक ट्रक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने ट्रक रुकवाकर चालक व क्लीनर से पूछताछ की तथा ट्रक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर ट्रक से साढ़े छह किलो अफीम व 15 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।