फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clerks' strike which was going on for five days in the district ended, people got relief

Kurukshetra News: जिले में पांच दिनों से चल रहा लिपिकों का धरना हुआ समाप्त, लोगों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Clerks' strike which was going on for five days in the district ended, people got relief
कुरुक्षेत्र। जिले भर में चल रहा लिपिकों का धरना पांचवें दिन शुक्रवार को समाप्त हुआ, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई। इसके पश्चात लिपिकों ने हड़ताल को समाप्त करने का एलान किया। वेतन बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर लिपिक पांच दिनों से लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर रोष जता रहे थे। हड़ताल से नगर परिषद से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक के डाक के अलावा कई अन्य काम प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन


हड़ताल से अब तक 1100 के करीब लाइसेंस व 950 के करीब वाहन पंजीकरण अटके हुए है। विभिन्न मांगों को लेकर लिपिक जहां पिछले कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं गत बीते वर्ष भी 42 दिनों तक हड़ताल पर रहकर रोष जता चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से आश्वासन मिलने पर बीते वर्ष हड़ताल समाप्ति की घोषणा की थी, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू होते ही लिपिकों ने हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन






आचार संहिता के चलते धरना हुआ समाप्त : मंजू रानी

जिला प्रधान मंजू रानी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर जिलेभर के लिपिक पिछले पांच दिन से हड़ताल पर थे। कल लिपिकों ने धरना स्थल पर ही स्वतंत्रता दिवस मनाया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है, जिससे आचार संहिता लग गई है। अब हड़ताल को समाप्त किया गया है। सभी लिपिक काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed