{"_id":"120dd616c2a5903a8e0f92c6f701519d","slug":"clerical-post-exam-at-ku-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में लिपिक पद की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में लिपिक पद की परीक्षा आज
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 14 Jun 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लिपिक पद के लिए रविवार को करीब 24 हजार आवेदनकर्ता लिखित परीक्षा देंगे। परीक्षा की सारी तैयारियां यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूरी कर ली है।
अभ्यथी एडमिट कार्ड सहित परीक्षा केंद्रों पर समय रहते पहुंचेंगे और पूरी तरह से जांच करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। गौरतलब है कि लिपिक पद के लिए 15 जून को होने वाली परीक्षा में करीब 23 हजार 748 आवेदनकर्ता बैठेंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 155 लिपिक पदों के लिए कुल 27 हजार 200 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें बजटेड के 133 पदों हेतु 25 हजार 600 और एसएफएस (सेल्फ फाइनेंस) के 32 पदों के लिए 1600 आवेदन आए। इन पदों पर भर्ती होने की योग्यता कम से कम स्नातक निर्धारित की थी।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से 74 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए होंगे, जिससे कुछ भी गड़बड़ी न हो सकें। बजटेड पद के लिए सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा ली जाएगी, जबकि एसएफएस के लिए परीक्षा का समय दोपहर दो बजकर 30 मिनट से से लेकर शाम चार बजे तक का निर्धारित किया है।