{"_id":"696948eaf670e15cf40fd456","slug":"cleanliness-competition-will-be-organised-between-wards-and-sectors-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148653-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वार्ड व सेक्टरों के बीच कराया जाएगा स्वच्छता का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वार्ड व सेक्टरों के बीच कराया जाएगा स्वच्छता का मुकाबला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अब नगर प्रशासन ने शहर के हर वार्ड व सेक्टर को सुंदर बनाए जाने की ठानी है। इसके लिए वार्ड व सेक्टरों के बीच स्पर्धा कराई जाएगी और सबसे बेहतर सफाई व्यवस्था मिलने पर वार्ड व सेक्टर को अवाॅर्ड भी दिया जाएगा।
नगर प्रशासन की इस अनूठी मुहिम का शहर की सफाई ही नहीं सौंदर्यीकरण पर भी असर दिखाई देने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और वहीं रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन का भी सहयोग लिया जाएगा। जल्द ही यह कार्यक्रम शुरू किए जाने की योजना है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि इस बार स्वच्छता रैंकिंग में टॉप आने का लक्ष्य तय किया गया है।
इसके लिए प्रशासन की ओर से गंभीरता से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं तो वहीं आम जन का सहयोग भी बेहद जरूरी है। इसके बिना अभियान व लक्ष्य सफल नहीं हो सकता। हर आम जन को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। अपने आसपास से कचरा उठान करना चाहिए तो वहीं फैलाने पर भी रोक लगाई जानी जरूरी है। प्रशासन की ओर से सबसे सुंदर वार्ड व सेक्टर को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी किया जाएगा।