कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस दौरान शिक्षिका मंजू ने छात्राओं को करवा चौथ पर्व मनाने की अहमियत को समझाया और इससे जुड़ी लोक कथाओं के बारे में बताया।
मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन चार वर्गों-शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग में किया गया। शिशु वर्ग में कक्षा पंचम की छात्रा युवानी को प्रथम, कक्षा चतुर्थ की तृप्ति को द्वितीय, कक्षा चतुर्थ की अंकिता को तृतीय एवं कक्षा तृतीय की छात्रा अंशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बाल वर्ग में कक्षा सप्तम की छात्रा सिमरन कालरा को प्रथम, नंदिनी को द्वितीय, स्वाति को तृतीय, पूजा और कक्षा षष्टम की परी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। किशोर वर्ग में कक्षा नौवीं की छात्रा सरगम को प्रथम, कक्षा 10वीं की छात्रा मैना को द्वितीय, महक राठौर को तृतीय और हर्षप्रीत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तरुण वर्ग में कक्षा द्वादश की अंशिका को प्रथम एकादश की छात्रा जश्नप्रीत को द्वितीय एवं द्वादश की छात्रा खुशी को तृतीय पुरस्कार एवं एकादश की ईशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।