फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Clashes between BJP workers and police, Kurukshetra

भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Clashes between BJP workers and police, Kurukshetra
सदर थाना थानेसर से तजिंद्र सिंह बग्गा को ले जाती दिल्ली पुलिस। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तजिंद्र सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से गुस्साएं भाजपा युवा मोर्चा ने थाना सदर थानेसर के बाहर जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान थाना सदर थानेसर के बाहर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप सजूमा को चोट भी लगी। कार्यकर्ता तजिंद्र सिंह बग्गा से बातचीत करना चाह रहे थे।
इससे पहले नेशनल हाईवे पर खानपुर कोलियां के पास कार्यकर्ताओं को पंजाब पुलिस ने तजिंद्र सिंह से मिलने और बातचीत से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने पंजाब पुलिस के खिलाफ रोष जताया था। वहीं थाना सदर में कार्यकर्ताओं को तजिंद्र सिंह से भेंट होने की उम्मीद थी, मगर यहां स्थानीय पुलिस ने उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा चंडीगढ़ के प्रवक्ता अमनदीप सिंह ने बताया कि तजिंद्र सिंह देश की बात करते हैं, मगर आम आदमी पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस के 50-60 लोग तजिंद्र सिंह के निवास स्थान पर पहुंचते थे। वहां उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करके मारपीट करते हैं और तजिंद्र सिंह का अपहरण करके जाते हैं। पंजाब पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री के इशारे पर काम करती है। तजिंद्र सिंह की गिरफ्तारी में पंजाब पुलिस ने गैर कानूनी ढंग से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्रीय सचिव तजिंद्र सिंह बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। ईमानदारी का पाखंड करने वाले अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी का असली चहेरा बेनक़ाब हो गया। केजरीवाल के इशारे पर तजिंद्र सिंह को निशाना बनाया गया। इस मौके पर संदीप सजुमा, सागर मदान, सुनील गुर्जर, देवेंन जोशी, निर्मल, मोहित शर्मा, जयपाल, राजीव शर्मा, बादल मदान सहित अन्य मौजूद रहे।
जहां-जहां बग्गा वहां-वहां हम
संदीप सजूमा ने बताया कि तजिंद्र सिंह की गिरफ्तारी असंवैधानिक तौर पर की गई है। उनकी पूरी टीम एक-एक करके थाने के बाहर एकत्रित हो रही है। जहां-जहां तजिंद्र सिंह बग्गा को ले जाया जाएगा हम उनके साथ-साथ चलेंगे।

दिल्ली के लिए भी साथ निकले कार्यकर्ता
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तजिंद्र सिंह से बातचीत करने का भरपूर प्रयास किया। इसके लिए कार्यकर्ता खानपुर कोलियां और थाना सदर थानेसर के बाहर पहुंचे, मगर कहीं भी बातचीत नहीं हुई। जब दिल्ली पुलिस तजिंद्र सिंह को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई तो कार्यकर्ता उनके पीछे चल दिए। उनका कहना था कि वे तजिंद्र सिंह को दिल्ली सुरक्षित छोड़कर ही लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed