{"_id":"63e0067eb4ac9b16320f8c37","slug":"civil-engineering-team-won-the-all-rounder-title-kurukshetra-news-knl135037389-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सिविल इंजीनियरिंग की टीम ने जीता ऑलराउंडर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सिविल इंजीनियरिंग की टीम ने जीता ऑलराउंडर का खिताब
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चल रहे वार्षिक एथलेटिक मीट सिटीयस के तीसरे दिन भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ महिला वर्ग, बांधा दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिताओं में ऑल राउंडर खिताब सिविल इंजीनियरिंग की टीम ने जीता।
वार्षिक एथलेटिक मीट सिटीयस के समापन समारोह में अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ खिलाड़ी ही खेलों में भाग लेकर अपने देश का नाम रोशन कर सकता है।
उन्होंने छात्रों से एक लक्ष्य चुनकर उसे पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन है तो जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए बेहतर इंसान बनने का प्रयास करो। इसके अलावा जिस भी क्षेत्र में कार्य करो, उस क्षेत्र में कामयाबी को अपने मुकाम से हासिल करो। समापन के अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार और एनआईटी के निदेशक डॉ बीवी रमना ने सम्मानित किया। संस्थान के प्रवक्ता प्रो. विकास मित्तल ने बताया कि
विज्ञापन
पुरुष वर्ग की बाधा दौड़ में अभिषेक रहे प्रथम
तीसरे दिन हुई 110 मीटर पुरुष वर्ग बाधा दौड़ में छात्र अभिषेक ने पहला स्थान, शोएब ने दूसरा तो कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जहां 100 मीटर महिला वर्ग में रीया चौधरी ने पहला तो स्मृति ने दूसरा और सेजल ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। वहीं 400 मीटर बांधा दौड़ पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार ने पहला स्थान, अरीधामन ने दूसरा तो रहमत ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ महिला वर्ग में कशिश, भावना, सुविज्ञा, अंजली की टीम ने पहले स्थान पर कब्जा किया। ट्रिपल जंप महिला वर्ग प्रतियोगिता में श्रुति ने पहले स्थान पर तो सौजन्य ने दूसरे और रुपल ने तीसरे स्थान को अपने नाम किया। महिला वर्ग की लंबी कूद में मीणा ने पहला स्थान, कशिश ने दूसरा तो संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. दीक्षित गर्ग, प्रो. अरुण गोयल, खेल अधिकारी शाहबुद्दीन, पल्लवी राय सहित अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद