फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic,weather kurukshetra

24 घंटे बाद सूर्यदेव ने दिए दर्शन, सर्दी के सीतम से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
civic,weather kurukshetra
24 घंटे के बाद सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को पूरे दिन धुंध व बादल छाए। वहीं धुंध के साथ चल रही सर्द हवाओं ने सर्दी हवाओं ने सर्दी के सीतम इजाफा करके रखा। इस कारण पूरा दिन जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे, लेकिन सोमवार को जैसे ही धूप निकली लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि सुबह के समय बादल व धुंध छाए, इससे वाहन चालकों को कुछ परेशानी हुई। धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त हुई। गिरावट हुई है। धूप को देख शहर वासियों ने पार्कों व पर्यटक स्थानों पर गर्मी का अहसास लेते नजर आये। वहीं बच्चे पार्कों में झूले झूलते व क्रिकेट खेलते नजर आये। दोपहर के समय गर्मी का अहसास भी हुआ। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बदलता मौसम गेहूं की फसल और सब्जियों की फसल के लिए फायदेमंद है, क्योंकि हर दिन मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। इसके साथ ही का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम साफ रहने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बदलते मौसम में खांसी, जुकाम व वायरल बुखार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed