फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

3 साल से टूटी सड़क से परेशान है 7बी कॉलोनी की 4000 आबादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
civic
शहर की बड़ी कॉलोनियों में शामिल सेवन-बी कॉलोनी की मुख्य सड़क पिछले करीब तीन सालों से खस्ताहाल हैं। कॉलोनी में लाखों करोड़ों रुपये के आलीशान घर बने हुए हैं, लेकिन यहां की सड़कों की हालत ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से भी बदतर हैं। कॉलोनी में करीब 4000 की आबादी है, जो इसकी वजह से काफी परेशान है। सड़क बनाने को लेकर कई बार शिकायत सौंपी जा चुकी है, लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने मौके पर आकर भी नहीं देखा। कई कॉलोनी वासियों का तो यह कहना है कि पास लगते ग्रामीण क्षेत्र कृष्णा नगर गामड़ी की सड़कें इससे कई गुना बेहतर हैं। यह कॉलोनी की मुख्य सड़क है, जिस पर सुबह से लेकर शाम तक वाहन चलते हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से ये दिखाई नहीं देते तो इनमें वाहनों के टायर फंस जाते हैं। इसके अलावा पास लगती मंडी में सीजन के दौरान ट्रैक्टर ट्रालियां इसी सड़क से होकर गुजरती हैं, जिससे सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। आस पास की दुकानों में सड़क से उठने वाली धूल तो जाती ही है, साथ में कई बार पत्थर भी उछलकर दुकान में चले जाते हैं, जिससे घायल होने का डर बना रहता है। कॉलोनी वासियों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क को बनाया जाए, ताकि यहां होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

सेवन-बी कॉलोनी में दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि सड़क के ऐसे हालात हुए तीन साल से ज्यादा समय हो गया है। दुकानदारी प्रभावित होती है। कई बार शिकायत दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सड़क पर वाहन चलते हैं, जिससे धूल मिट्टी तो दुकान में आती ही है। वहीं कई बार पत्थर उछलकर दुकान में आ जाता है, जिससे हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

वीके कार वॉशिंग सेंटर संचालक चंद्र प्रकाश ने कहा कि उसके पास वॉशिंग सेंटर से कार धुलकर इस सड़क पर फिर से गंदी हो जाती है। बारिश के दिनों में स्थित और भी ज्यादा खराब हो जाती थी। जब यह सड़क ठीक हुआ करती थी तो उसके पास रोजाना 15 से 20 गाड़ियां धुलने के लिए आया करती थीं, लेकिन अब इस खस्ताहाल सड़क के कारण 10 से भी कम गाड़ियों यहां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार गुलाब सिंह ने कहा कि कॉलोनी में लाखों की कीमत के आलीशान मकान बने हुए हैं, लेकिन यहां की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। पास लगते ग्रामीण क्षेत्र कृष्णा नगर गामड़ी की सड़कें भी इससे अच्छी हैं। शहर में विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों को सड़कें भी ठीक नहीं मिल रही हैं।
कॉलोनी वासी रजत बंसल ने कहा कि सड़क के कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे ये दिखाई नहीं देते और वाहन चालक इनमें गिर पड़ते हैं। पिछले साल ही वह सेक्टर 13 से यहां कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे, लेकिन यहां की सड़कों को देखते हुए अब अफसोस होता है।

प्रेमचंद ने कहा कि सेवन बी कॉलोनी की यह मुख्य सड़क है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिनमें भारी वाहन भी शामिल हैं। वहीं, पास लगती मंडी में सीजन के दौरान ट्रैक्टर ट्रालियां भी यहां से होकर गुजरती हैं। पिछले ही माह एक मोटरसाइकिल चालक सड़क पर बने गड्ढे में टायर आ जाने से गिर गया था, जिससे उसको काफी चोट भी आई। कॉलोनी वासियों को इस सड़क के कारण अपने घरों में आने जाने में काफी परेशानी होती है। इसे जल्द से जल्द बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed