फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

भाजपाइयों की बैठक का किसानों ने किया विरोध्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
civic
किसान विश्राम गृह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर रणनीति बना रहे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। दोपहर 1 बजे मंडलाध्यक्ष राकेश पुरोहित की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक की भनक लगते ही मौके पर पहुंचे किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में मुख्य गेट को बंद कर भाजपाइयों को बंधक बना लिया। साथ ही विश्राम गृह की बिजली काट दी। इस दौरान किसानों ने विश्राम गृह में गंगाजल का छिड़काव किया और कहा कि भाजपाइयों ने उनका विश्राम गृह अपवित्र कर दिया इसे गंगाजल छिड़कर कर पवित्र करेंगे। यही नहीं वहां लगे सरकारी बैनर उखाड़कर किसान यूनियन का झंडा लगा दिया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए अधिकतर भाजपाई पीछे के दरवाजे से निकल गए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला प्रभारी मेहर चंद गहलोत, महामंत्री सुशील राणा सहित अन्य पदाधिकारियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उनकी गाड़ी तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

किसानों नेताओं ने कहा कि प्रदेश भर में किसानों ने सरकार के राजनीतिक कार्यक्रमों के विरोध का ऐलान किया हुआ है, लेकिन नेता जानबूझकर कार्यक्रम कर रहे हैं। शुक्रवार को भी भाजपा के पदाधिकारी ने किसान विश्राम गृह में बैठक रखी हुई थी। किसान विश्राम गृह किसानों के लिए बनाया गया है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता यहां एससी चलाकर बैठक करते हैं, जबकि दूसरी ओर किसान सड़कों पर भीषण गर्मी में तीन कृषि कानून के विरोध में आंदोलनरत हैं। ऐसे में कृषि कानून रद्द होने तक किसानों का विरोध जारी रहेगा। विश्राम गृह में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएसपी गुरमेल सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए। मौके से भाजपाइयों के जाने के बाद ही किसानों का गुस्सा शांत हुआ और विश्राम गृह की बिजली दोबारा शुरू की गई। डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के बाद किसानों ने बैठक की तथा भाजपा के इस्माईलाबाद में होने वाले कार्यक्रम की सूचना वहां के किसानों को दी। उधर, हंगामे के बाद पिहोवा और बाखली मंडल की बैठक प्राची तीर्थ स्थित धर्मशाला में हुई और भाजपा पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंडीगढ़ से पहुंचे जिला प्रभारी मेहर चंद गहलोत ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद किसानों का गुस्सा भड़क गया। हालांकि बाद में गहलोत ने कहा कि हमें नहीं पता यह कौन लोग है। यह कांग्रेस पार्टी व कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा भेजे गए लोग है। किसान तो अपने खेतों में बिजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed