फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

जिले में चार एजेंसियां करेंगी गेहूं खरीद का कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
civic
सीजन में चार एजेंसियां गेहूं की खरीद का कार्य करेंगी, जिसमें डीएफएससी 16 और हैफेड 13 मंडियों में खरीद करेगी। इसके साथ साथ जिले में 46 जगहों पर गेहूं की बोरियों की अनलोडिंग होगी। खरीद के लिए जिला प्रशासन ने फूड सप्लाई, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग और एफसीआई एजेंसियों को सख्त हिदायत जारी कर दी है। इन एजेंसियों के अधिकारियों को विशेष रूप से मंडियों और खरीद केंद्रों से लिफ्टिंग और गोदामों पर अनलोडिंग की व्यवस्था बनाने के सख्त आदेश दिए है। इस व्यवस्था पर संबंधित एसडीएम और नोडल अधिकारी एडीसी भी नियमित रूप से लिफ्टिंग और अनलोडिंग की प्रतिक्रिया लेंगे। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि जिले सभी मंडियों और खरीद केंद्रों पर किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। अहम पहलू यह है कि फसल का भुगतान किसानों के खातों में सीधा जमा कराया जाएगा और 72 घंटे से ज्यादा देरी पर 9 प्रतिशत ब्याज भी मिलेगा। डीसी ने कहा कि गेहूं की खरीद जिला की सभी परचेज सेंटरों पर होगी, लेकिन जरूरत के अनुसार कुछ अस्थाई खरीद केंद्र भी बनाए जा सकते है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को 48 घंटे में पेमेंट हो और बारदाने की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले की मंडियों और खरीद केन्द्रों पर गेहूं खरीद का कार्य 4 एजेंसियां करेंगी। जिसमें फूड सप्लाई अमीन, बाबैन, भौर सैयदा, बोधनी, गुमथला गढू, इस्माईलाबाद, झांसा, कुरुक्षेत्र, कराह साहब, लाडवा, नीमवाला, पिहोवा, पिपली, शाहाबाद, थाना, ठोल में गेहूं खरीद का कार्य करेगी। इसके अलावा हैफेड अजराना कलां, बोधनी, गुमथला गढू, इस्माईलाबाद, झांसा, कुरुक्षेत्र, किरमिच, लाडवा, मलिकपुर, नलवी, पिहोवा, शाहबाद, ठोल, हरियाणा वेयर हाउसिंग कुरुक्षेत्र, बोधनी, पिपली, ठोल तथा एफसीआई बाबैन, बारना, चढूनी जाटान, झांसा व नलवी में गेहूं खरीदेगी।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग जगहों पर गेहूं की बोरियों की अनलोडिंग व्यापक स्तर पर व्यवस्था की है और इस जिले में कुल 46 जगहों पर खरीद एजेंसियों गेहूं को स्टोर में रखेंगी। जिसमें कुरुक्षेत्र में 9, बाबैन में 1, शाहबाद में 6, भौर सैयदा में 1, गुमथला गढू में 2, पिपली में 3, ठोल में 2, झांसा में 2, लाडवा में 11, पिहोवा में 3 और इस्माईलाबाद में 6 जगहों पर गेहूं की अनलोडिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed