फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

बूंदाबांदी के साथ हवाएं सरसों व गेहूं की फसल के लिए है नुकसानदायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
civic
सोमवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। हल्की बूंदाबांदी ने ठंडी हवाओं के साथ दस्तक दी तो मौसम सुहाना हो गया है। पिछले कई दिनों से दोपहर के समय पड़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिली है। इसके साथ ही करीब 1 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए है। वहीं श्री कृष्ण संग्रहालय, पैनोरमा विज्ञान केंद्र व शेख चिल्ली मकबरे पर पर्यटकों ने मौसम का आनंद लेते दिखे। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बूंदाबांदी के बाद तापमान घटकर 29 डिग्री हो गया है। किसान गुरप्रीत का कहना है कि ये मौसम में बारिश व हवाएं आने से गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। इस समय गेहूं में अंतिम पानी का सीजन होता है और फसलों की जड़े नरम होती है, लेकिन हवाएं चलने पर फसल बिछने का डर होता है। इसके साथ ही मार्च माह में गेहूं के दाने न बूर बनने लगे है। हवां चलने के पश्चात वह झड़ जाता है, जिस कारण पैदावार में कम होती है। वहीं इस समय सरसों की कटाई शुरू हो गई है और बारिश और हवा चलने पर सरसों पूरे खेत में बिखर जाती है। इसके साथ ही मक्के को छोड़कर अन्य सब्जियों के लिए ये मौसम नुकसानदायक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश आने की संभावना है। इसके साथ आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed