फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

एनआईटी व एनएसई के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
civic
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने बाजार की भविष्य की वित्तीय जरूरतों की प्रासंगिकता के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) के साथ मंगलवार को संस्थान में एक समझौता किया। इस अवसर पर एनआईटी के निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार व एनएसई के उपाध्यक्ष गौरव कपूर ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर इस समझौते को मंजूरी प्रदान की गई। इस समझौते का उद्देश्य बाजार की भविष्य की वित्तीय जरूरतों की प्रासंगिकता के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान को आगे बढ़ाने और एक सुविधा के रूप में कार्य करने के लिए तथा क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना हैं। इसके अलावा संस्थान के व्यवसाय प्रशासन विभाग में एएन-स्मार्ट लैब स्थापित की जाएंगी जिसमें वित्तीय जागरूकता गतिविधियों से संबंधित गतिविधियों पर शोध किया जा सकेगा। ट्रेडिंग सिम्युलेटर की विशेषताएं है कि यह किसी चयनित एक्सचेंज से प्रसारित सूचना की सहायता से एलटीपी आधारित ऑर्डर, व्यावसायिक व्यवसाय, जोखिम प्रबंधन क्षमता, मापनीय आर्किटेक्चर इत्यादि का जिवांत एवं पहले से रिकार्ड किए गए डेटा के साथ मिलान करके सही ट्रेंडिग की जानकारी प्रदान करता है। एमओयू हस्ताक्षर के अवसर पर प्रो. राजेंद्र कुमार डीन (छात्र-कल्याण), प्रो. नीरज कौशिक, प्रो. आरपी चौहान, और संस्थान के रजिस्ट्रार प्रो. सुरेंद्र देशवाल तथा सहायक रजिस्ट्रार डॉ. रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed