फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

धुंध की तरह फैली थी अमोनिया गैस, जो कोई रास्ते में आया करती रही बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Kurukshetra
खेतों में धुंध की तरह अमोनिया गैस फैल गई थी जो कोई रास्ते में आया उसे बेहोश करते जा रही थी। साढ़े आठ बजे का समय था अचानक दूर से चींखने चिल्लाने व आपातकालीन वाहनों के सायरन की आवाजें कानों में पड़ी। पता चला कि पास के कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस लीक हो गई है और कई लोग उसकी चपेट में आ गए हैं। पति व देवर मदद के लिए मोटरसाइकिल से कोल्ड स्टोर की तरफ रवाना हो गए जब वह काफी समय तक वापस नहीं लौटे तो चिंता होने पर मैं भी एक्टिवा लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुई, लेकिन जैसे-जैसे स्टोर के नजदीक जाती रही अमोनिया गैस से मैं भी बेहोश हो गई। यह आपबीती बुधवार को होश आने पर पट्टी सजादपुर वासी नीलम ने बताई। उसने बताया कि बेहोश होने के बाद उनकी आंख बुधवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र उपचाराधीन थी वहीं उसे पता चला की गैस चढ़ने से उसकी 17 वर्षीय बेटी सोनू बेसुध हो गई थी जोकि उसी अस्पताल में भर्ती है। वहीं एलएनजेपी अस्पताल में उचाराधीन ओम प्रकाश ने बताया कि उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। जैैसे ही यह घटना घटी वह देखने के लिए घर से कुछ कदम की दूरी पर गया। जहां गाड़ियों की रोशनी में अमोनिया गैस धुंध की तरह जमीन पर फैली नजर आ रही थी। जब गैस का असर उस पर होने लगा घर की ओर दौड़ा। घर जाकर देखा तो उसके बच्चे और पत्नी भी गैस के कारण बेसुध थी जिन्हें वह सिविल अस्पताल ले गया।
विज्ञापन

परिजनों को अस्पताल पहुंचाकर खुद हो गया बेहोश
अमन कुमार व सन्नी ने बताया कि उनका डेरा कोल्ड स्टोर से आधा किलोमीटर दूर है। वह दोनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचा रहे थे। जब वह पीड़ितों को लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक को जानकारी देते समय खुद भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उपचार के दो घंटे बाद उन्हें होश आया।
विज्ञापन

चारों तरफ था दहशत का माहौल
विक्रम और सुदेश ने कहा कि गांव में पूरी रात दहशत का माहौल बना रहा। कई लोगों ने तो रात के समय अपने घरों को छोड़कर दूसरे गांव में परिचितों के घर शरण ली। सुबह हालात सामान्य होने पर वह अपने घर वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अमोनिया
ज्यादा मात्रा में अमोनिया सूंघने पर जान जा सकती है। अमोनिया एक तीक्ष्ण गंध वाली रंगहीन गैस है। यह हवा से हल्की होती है। इसका वाष्प घनत्व 8.5 है। यह जल में घुलनशील है। अमोनिया के जलीय घोल को लिकर अमोनिया कहा जाता है। यह क्षारीय होता है। प्रयोगशाला में अमोनियम क्लोराइड तथा बुझे सूखे चूने के मिश्रण को गर्म करके अमोनिया गैस तैयार की जाती है।

बीपी संबंधित समस्या आ रही है तो जांच कराएं: डॉ. अनेजा
फिजीशियन डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि अमोनिया गैस से पीड़ित को बीपी संबंधित समस्या रह सकती है, इसलिए बीपी की जांच कराते रहें। इसके अलावा आंखों व खून में जलन रहेगी जिसे दूर करने के लिए साफ पानी से साफ करें। इसके अलावा लिक्विड अधिक से अधिक लें। इस गैस का असर दो दिन तक रह सकता है इसलिए अपना खास ख्याल रहें और खुले वातावरण में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed